“कानून से ऊपर कोई नहीं, नशा और अपराध के सिंडिकेट का होगा सफाया” : — गुलशन साहू भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बालोद

बालोद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने जिले में नशे, अवैध शराब तस्करी, अवैध सट्टा और चिट्टा जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि “सिंडिकेट कितना ही बड़ा क्यों न हो, उसके दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस आपराधिक गिरोह का सरगना हो या कोई भी अन्य संलिप्त व्यक्ति, कोई भी कानून से बच नहीं सकता। कानून सबके लिए समान है।”

गुलशन साहू ने कहा कि बालोद जिले को अपराध और नशे के जाल से मुक्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने प्रशासन और पुलिस द्वारा अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को भी इस अभियान में सहयोग देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का संकल्प है कि “एक ही लक्ष्य — नशा, अवैध शराब तस्करी, अवैध सट्टा एवं चिट्टा मुक्त बालोद जिला।” इसके लिए जनजागरूकता, प्रशासनिक सख्ती और समाज की सहभागिता तीनों आवश्यक हैं।
गुलशन साहू ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ निरंतर और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, ताकि बालोद अपराधमुक्त और नशामुक्त जिले के रूप में स्थापित हो सके।




