*पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय : – भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन छ ग
*भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने माना केन्द्र की मोदी सरकार का आभार*

बालोद :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रूपये घटाकर मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि जब युद्ध के कारण दुनिया पर कच्चे तेल की कीमतें उछाल पर है , इस प्रकार के संकट के इस दौर में भी मोदी जी ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है ,कि भारत के आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है,
इसके लिए पुनः केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई ।




