Sunday, August 30, 2026

राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC-2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन कलेक्टर,श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा  एसपी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों और युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील

 

राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC-2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन
कलेक्टर,श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा  एसपी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों और युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील

बालोद :– पर्यावरण संरक्षण गतिविधि टीम, जिला बालोद के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC-2026) के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।

पोस्टर का विमोचन कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सदस्यों ने जिले के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें NSPC-2026 का पोस्टर एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
‘हर नागरिक की भागीदारी, पर्यावरण की जिम्मेदारी’ है अभियान की थीम
राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता ‘हर नागरिक की भागीदारी, पर्यावरण की जिम्मेदारी’ की थीम पर आधारित है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों को पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पोस्टर विमोचन के दौरान पर्यावरण गतिविधि टीम के सदस्यों ने अधिकारियों को पौधे भेंट किए। इस पहल के माध्यम से ‘पौधा लगाएं, पौधा बचाएं’ का संदेश दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया।
15 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, विद्यार्थियों से भाग लेने की अपील
पर्यावरण गतिविधि टीम ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न विभागों एवं आम नागरिकों से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC-2026 में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 सितंबर 2026 तक चलेगी।
प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन किया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट paryavaransanrakshan.org⁠� के माध्यम से भी प्रतियोगिता में भाग लेने की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ता विनोद कुमार साहू, सह जिला कार्यवाह; कमलकांत साहू, पर्यावरण गतिविधि संयोजक जिला बालोद; संजय साहू, जिला सह संयोजक; योगेश्वर प्रसाद साहू, गुण्डरदेही खंड संयोजक; रुपेश सोनकर, बालोद नगर संयोजक; छबि लाल कोराम, जल आयाम जिला संयोजक सहित पहलाद साहू, संतोष साहू, वैभव साहू, छगन यादव, कादम्बिनी यादव, पूजा जैन, मातृशक्ति स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों और युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!