शिक्षा मंत्री ने आज तांदुला नदी के तट पर किया पौधरोपण
तांदुला नदी पुनरूद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

बालोद, :- प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान बालाजी रिसार्ट के समीप तांदुला नदी के तट पर बरगद के पौधे का रोपण किया। जिला प्रशासन के तांदुला नदी पुनरूद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकजन उपस्थित थे।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों तथा उपस्थित लोगों ने भी पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के गौरवशाली श्रृंखला में नित नए कड़ियां जुड़ती जा रही है।
इस अभियान के तहत इस स्थान पर आज जिला प्रशासन के आला अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने लगभग 100 पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




