Tuesday, September 1, 2026

बालोद में मेडिकल कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में जनसेवक राकेश यादव,एवं  पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

बालोद में मेडिकल कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत के नेतृत्व में जनसेवक राकेश यादव,एवं  पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

बालोद :–  जिले में उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को मेडिकल कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बालोद जिला कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद यहां कृषि महाविद्यालय का अभाव है।

कृषि महाविद्यालय की स्थापना से जिले के युवाओं को कृषि शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा, साथ ही किसानों को शोध एवं नवाचार का सीधा फायदा प्राप्त होगा।

इसी प्रकार जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज शुरू होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने जिले में ही प्राप्त हो सकेंगी।
ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि बालोद जिले की जनभावनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ज्ञापन प्राप्त कर मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!