Saturday, August 29, 2026

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा* *डौंडी लोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम पहुंचकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की तैयारियों की समीक्षा*

 

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा*
*डौंडी लोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम पहुंचकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की तैयारियों की समीक्षा*

*डौंडी लोहारा* :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित डौंडी लोहारा आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुट गए हैं।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर बालोद श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने डौंडी लोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का पूर्वावलोकन किया।

कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान डौंडी लोहारा एसडीएम शिवनाथ बघेल एवं तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी परिचर्चा की।

जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होरीराम रावटे, जनभागीदारी अध्यक्ष जशराज शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर दिलीप बाफना एल्डरमेन जीवराखन लता गुप्ता ने सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और समन्वय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!