Thursday, April 16, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने की जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा सभी विभागों को 31 मई तक अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उसका शत प्रतिशत एंट्री करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने की जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा
सभी विभागों को 31 मई तक अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उसका शत प्रतिशत एंट्री करने के दिए निर्देश

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार 07 अप्रैल को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बालोद जिले में 31 मई तक अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उसका शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने बारी-बारी से विभागवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगतिरत एवं पूर्ण जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के अंतर्गत जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी ली।

श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंताओं के अलावा विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!