Wednesday, April 22, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला ग्रंथालय बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा समुचित मात्रा में पुस्तकों की उपलब्धता, वाई-फाई सुविधा, भवन के जीर्णोंद्धार तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव पे्रषित करने के दिए निर्देश ग्रंथालय को व्यवस्थित रखने तथा जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला ग्रंथालय बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
समुचित मात्रा में पुस्तकों की उपलब्धता,

वाई-फाई सुविधा, भवन के जीर्णोंद्धार तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव पे्रषित करने के दिए निर्देश
ग्रंथालय को व्यवस्थित रखने तथा जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा

बालोद,:- 04 जून कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिला मुख्यालय बालोद के आमापारा में स्थित जिला गं्रथालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला ग्रंथालय के अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय आदि सभी कक्षों का निरीक्षण कर जिला ग्रंथालय के व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं जिला ग्रंथालय के प्रभारी को जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े एवं विद्यार्थियों के मांग तथा वर्तमान समय के अनुरूप समुचित मात्रा में पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जिला ग्रंथालय में वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित कराने तथा वाटर कूलर की व्यवस्था के अलावा जिला ग्रंथालय परिसर के जीर्णोंद्धार तथा अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को जिला ग्रंथालय की देख-रेख हेतु जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री अनुराग त्रिवेदी को तत्काल प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

श्रीमती मिश्रा ने श्री अनुराग त्रिवेदी को आदेश प्राप्त होने के पश्चात तत्काल कार्यभार ग्रहण कर जिला ग्रंथालय के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला ग्रंथालय के अध्ययन कक्ष में पहुँचकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने पहुँचे विद्यार्थियों से बातचीत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

श्रीमती मिश्रा ने विद्यार्थियों से जिला ग्रंथालय की व्यवस्था, तैयारी हेतु समुचित मात्रा में पाठ्य सामग्रियों की उपलब्धता एवं ग्रंथालय में उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

श्रीमती मिश्रा ने पुस्तकालय कक्ष में पहुँचकर वहाँ उलपब्ध पुस्तक एवं पत्र-पत्रिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं जिला ग्रंथालय के प्रभारी को गं्रथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एवं वर्तमान समय के मांग के अनुरूप पुस्तकों की समुचित मात्रा में उपलब्धता जिला ग्रंथालय में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुस्तकों के प्रबंध करते समय विद्यार्थियों के मांग को विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जिला ग्रंथालय में पीएससी आदि के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नीट, जेईई आदि की पुस्तकों की उपलब्धता के संबंध मंें जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला ग्रंथालय में समुचित मात्रा में इन पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को जिला ग्रंथालय में सामयिक एवं उपयोगी पुस्तकों की समुचित उपलब्धता हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला ग्रंथालय के ग्रुप डिस्कशन कक्ष, बैठक एवं कार्यालय कक्ष के अलावा शौचालय आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। इसके अलावा उन्होंने जिला ग्रंथालय के ऊपर मंजिल में स्थित अध्ययन कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। श्रीमती मिश्रा ने जिला ग्रंथालय की नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई हेतु स्वीपर एवं भृत्य आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

श्रीमती मिश्रा ने जिला मिशन समन्वयक श्री अनुराग त्रिवेदी को नियमित रूप से जिला ग्रंथालय का निरीक्षण कर जिला ग्रंथालय में सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अधोसंरचना आदि से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराकर जिला ग्रंथालय के व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!