Tuesday, September 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान  भोजराम साहू का सम्मान श्री साहू की अदम्य वीरता एवं कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान  भोजराम साहू का सम्मान
श्री साहू की अदम्य वीरता एवं कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद, :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले के वीर जवान श्री भोजराम साहू का कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित अपने कक्ष में शाॅल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी असम रायफल्स के जवान श्री भोजराम साहू की अदम्य वीरता एवं कर्तव्य परायणता की भूरी-भूरी सराहना की।

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि श्री साहू की गौरवपूर्ण उपलब्धि से हमारा बालोद जिला गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर ने श्री भोजराम साहू की देश प्रेम एवं अदम्य वीरता को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्री साहू एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि असम राइफल्स के जवान श्री भोजराम साहू को यह सम्मान वर्ष 2025 में मणिपुर के टेंगनौपाल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में दिखाए गए अदम्य साहस के लिए मिला है।

अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर अचानक हमला कर दिया था। ऐसी अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच श्री भोजराम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। उन्होंने बेहद नजदीक से आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान उन्हें एक गोली भी लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद वे पीछे नहीं हटे और अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहे। उनके इस अदम्य साहस ने अभियान को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!