Tuesday, April 21, 2026

देवरी में बनेगा 220/132 केव्ही का उच्चदाब उप केंद्र, सुशासन की मिसाल बनी भाजपा सरकार — सीएम विष्णुदेव साय ने की 500 करोड़ की ऐतिहासिक घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख बोले :– ‘‘यह विकास नहीं, क्षेत्र के लिए ऊर्जा क्रांति है’’ कृषि, उद्योग और आम जनजीवन को मिलेगी नई रफ्तार — बालोद से कांकेर तक पहुंचेगा इसका लाभ

 

देवरी में बनेगा 220/132 केव्ही का उच्चदाब उप केंद्र, सुशासन की मिसाल बनी भाजपा सरकार — सीएम विष्णुदेव साय ने की 500 करोड़ की ऐतिहासिक घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख बोले :– ‘‘यह विकास नहीं, क्षेत्र के लिए ऊर्जा क्रांति है’’

कृषि, उद्योग और आम जनजीवन को मिलेगी नई रफ्तार — बालोद से कांकेर तक पहुंचेगा इसका लाभ

बालोद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को ऐसी सौगात दी है जो आने वाले वर्षों तक क्षेत्र के विकास की रीढ़ बनेगी। देवरी में ₹500 करोड़ की लागत से बनने वाले 220/132 केव्ही उच्चदाब उप केंद्र की घोषणा और जुनवानी से देवरी तक सड़क निर्माण के लिए ₹11.47 करोड़ की स्वीकृति को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

यह घोषणा केवल एक विद्युत परियोजना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की सुशासन और दूरदृष्टि का प्रमाण है, जिसका उद्देश्य जनता को मूलभूत सुविधाएं बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना है।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा —

> “यह उप केंद्र क्षेत्र के लिए एक ‘ऊर्जा क्रांति’ है। यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा सरकार वादों की नहीं, कार्यों की राजनीति करती है। सुशासन का मतलब यही है — योजनाएं कागज से निकलकर धरातल पर दिखें। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद को विकास के मानचित्र पर नई ऊंचाई दी है।”

उल्लेखनीय है कि इस उच्चदाब उप केंद्र के बनने से सुरेगांव, देवरी, डौंडीलोहारा, भंवरमरा, रेंगाडबरी, जेवरतला, संबलपुर व खामभाट समेत दर्जनों गांवों के 5,639 कृषि उपभोक्ता, 196 औद्योगिक इकाइयां और लगभग 42,000 घरेलू उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

देशमुख ने आगे कहा –

> “बालोद ही नहीं, बल्कि डोंगरगांव, राजनांदगांव, दुर्ग, मोहला-मानपुर, कांकेर तक इस परियोजना का असर होगा। भाजपा सरकार ने जिस तरह दो वर्षों में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है, वह बताता है कि ‘काम की राजनीति’ ही हमारा एजेंडा है।”

देशमुख ने इसे मुख्यमंत्री की प्रभावशाली नेतृत्व शैली और टीम भाजपा की जनसमर्पित नीतियों का परिणाम बताया।

इस घोषणा से डौंडीलोहारा ब्लॉक समेत बालोद जिला ऊर्जा-सम्पन्न, कृषि समर्थ, और औद्योगिक रूप से सक्षम क्षेत्र के रूप में तेजी से उभरेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंत में कहा कि “भाजपा का एक ही लक्ष्य है – जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। यही सुशासन है, यही भाजपा का संकल्प है।”

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!