Tuesday, September 1, 2026

बालोद: यज्ञदत्त शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, दो सहकारी संस्थाओं के संचालक मंडल में मिली जगह

 

बालोद: यज्ञदत्त शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, दो सहकारी संस्थाओं के संचालक मंडल में मिली जगह

बालोद :– छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उन्हें राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय श्रम सहकारी संघ के संचालक मंडल में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति को सहकारिता क्षेत्र में लंबे अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और उल्लेखनीय योगदान का सम्मान माना जा रहा है।
इस नियुक्ति से बालोद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सहकारिता जगत में खुशी का माहौल है।

सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी संस्थाओं को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, यज्ञदत्त शर्मा राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय श्रम सहकारी संघ के संचालक मंडल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य के किसानों, लघु वनोपज संग्राहकों, श्रमिकों और सहकारी समितियों के हितों को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में जैविक खेती, लघु वनोपज के संरक्षण एवं विपणन तथा सहकारी गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुभचिंतकों का कहना है कि यह नियुक्ति सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा, सशक्त दिशा और व्यापक जनकल्याण का मार्ग मिलेगा।

साथ ही छत्तीसगढ़ के सहकारी मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर यज्ञदत्त शर्मा ने सभी वरिष्ठजनों एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने किसानों, वनोपज संग्राहकों, श्रमिकों और सहकारी संस्थाओं के हितों की रक्षा तथा उन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!