Monday, June 15, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु सीईओ जिला पंचायत एवं मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में  स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु
सीईओ जिला पंचायत एवं मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में  स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा
डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बालोद, :-  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार, 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अलावा वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित उपलब्धि नही करने वाले सीएचओ एवं आरएचओ के साथ-साथ शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों की भी वेतन रोकने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा व्यवस्था में सुधार होने तक उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में  चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराना शासन की विशेष प्राथमिकता में शामिल है।

इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चंद्रवंशी ने पिछले बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही के अलावा टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग उन्मुलन, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मुलन, तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

 

 

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!