Friday, March 6, 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद ने नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में कार्य करने वाले कर्मचारी एवम अधिकारियो के मानदेय को अविलंब भुगतान करने की मांग रखी

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद ने नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में कार्य करने वाले कर्मचारी एवम अधिकारियो के मानदेय को अविलंब भुगतान करने की मांग रखी


बालोद :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद द्वारा नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव प्रक्रिया में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों एवम अधिकारियों को चुनाव कार्य के मानदेय के भुगतान के लिए कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया |

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी आज पर्यंत तक चुनाव कार्य हेतु मानदेय का भुगतान नही होने से जिला के समस्त कमर्चारियों में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन सौंपने बालोद जिला के संरक्षक मधुकांत यदु जी, जिला संयोजक लोकेश कुमार ,महा सचिव घनश्याम पुरी , राधेश्याम साहू, कृष्णापूरी गोस्वामी , एवम डॉ भुवन नायक,डॉ आर एम चावड़ा ,मूलचंद शर्मा ,परशुराम धनेंद्र,
नरेश अग्रवाल,ए आर खान
फेडरेशन से सम्बद्ध कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे एवम निर्वाचन कार्य के मानदेय को अविलंब भुगतान करने हेतु निवेदन किया गया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!