Thursday, October 29, 2026

बालोद में कल गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’ का जयघोष, भव्य दही हांडी उत्सव की तैयारियां पूरी 6 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में होगा आयोजन, ढोल-धमाल, DJ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखेगा कृष्ण भक्ति का रंग

बालोद में कल गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’ का जयघोष, भव्य दही हांडी उत्सव की तैयारियां पूरी

6 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में होगा आयोजन, ढोल-धमाल, DJ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखेगा कृष्ण भक्ति का रंग

 

बालोद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालोद शहर में इस वर्ष भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव समिति, जिला बालोद के तत्वावधान एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बालोद के आयोजकत्व में यह भव्य आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान, बालोद में आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर समिति एवं युवा मोर्चा द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और दही हांडी की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस आयोजन में शहरवासियों को उत्साह, उमंग और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

दही हांडी प्रतियोगिता बनेगी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ढोल-धमाल, DJ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजन में जोश भरेंगे। युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।

युवाओं में उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दही हांडी उत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं में उत्साह, टीम भावना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पालिका से मूलभूत व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बालोद से आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया गया है। इसमें—

  • कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई
  • कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन की व्यवस्था
  • पेयजल की व्यवस्था
  • पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
  • कार्यक्रम समाप्ति के बाद स्थल की सफाई

जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

युवा मोर्चा ने शहरवासियों से की अपील

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस भव्य दही हांडी उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल एवं यादगार बनाएं।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उक्त आयोजन की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ने दी।

भक्ति, रोमांच और उत्साह का दिखेगा संगम

बालोद में होने वाला यह दही हांडी उत्सव श्रीकृष्ण भक्ति, युवाओं के जोश, पारंपरिक संस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम बनने जा रहा है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागी बनें और दही हांडी उत्सव को भव्यता प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!