जिले के ब्लाक शिक्षा अधिकारी बसन्त बाघ हटाए गए स्कूल में जाकर पार्टी करने एवं शिक्षको को आये दिन प्रताड़ित करने का था आरोप ,
शिक्षको ने की थी, शिकायत ,
प्रथम दृष्टया में पाये गये थे दोषी उनके स्थान पर नये बीईओ नवीन यादव होंगे

बालोद :- बालोद जिले में बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) बसंत बाघ पर स्कूल में जाकर पार्टी करने और शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की पुष्टि के बाद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने उन्हें अब प्राचार्य पद पर पदस्थ किया है।
वहीं, गुंडरदेही के बीईओ नवीन यादव को बालोद बीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आखिर क्या था मामला
दरअसल, मामला जिले के बेलमांड स्कूल का है, जहां बसंत बाघ के लगातार स्कूल परिसर में पार्टी करने की शिकायतें मिल रही थी। इन आरोपों की प्रथम दृष्टया जांच में वे दोषी पाए गए। इसके आधार पर कलेक्टर ने आदेश जारी कर उन्हें बीईओ पद से हटाकर प्राचार्य नियुक्त कर दिया है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड, विकासखंड बालोद में कार्यरत शिक्षिका चंदारानी साहू, कमलेश्वरी सलामे, किरण कोशिमा, नीलम ठाकुर, उमा चन्द्रवंशी और गीता कान्डे ने बसंत बाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।आरोपों के अनुसार, बसंत बाघ बार-बार विद्यालय जाते थे और वहां प्राचार्य नरेश कुमार मंडावी द्वारा विशेष रूप से जीव विज्ञान प्रायोगिक कक्ष उन्हें उपलब्ध कराया जाता था।
शिकायत में यह भी कहा गया कि स्कूल में पार्टी आयोजित की जाती थी, उपहार दिए जाते थे, और महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग ने दो सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच कराई।
जांच प्रतिवेदन में बसंत बाघ को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर उन्हें बालोद से हटाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डॉगीतराई, विकासखंड गुण्डरदेही में प्राचार्य पद पर संलग्न कर दिया।




