पार्टी के प्रति निःस्वार्थ समर्पण और पिछड़ा वर्ग के हक की बुलंद आवाज हैं जिले के वरिष्ठ भाजापा नेता देवेंद्र जायसवाल

बालोद :– पार्टी के प्रति निष्ठा, पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की लड़ाई और कानून के प्रति अटूट प्रतिबद्धता—इन तीनों का अद्भुत संगम हैं आदरणीय देवेंद्र जायसवाल जी, पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं पूर्व महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद।


देवेंद्र जायसवाल जी का जन्मदिन बालोद जिले और विशेषकर डौंडी लोहारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित रहकर संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पेशे से अधिवक्ता होने के बावजूद उन्होंने अपनी कानूनी समझ और अनुभव का उपयोग केवल व्यक्तिगत हितों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि गरीब, शोषित और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में उनके योगदान और जनहित से जुड़े कार्यों को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता पद से अधिक संगठन और समाज के प्रति समर्पण रही है।
पार्टी के कठिन दौर में भी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहना, संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखना और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना उनके व्यक्तित्व की पहचान रही है।
आज उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी, निष्ठावान और मार्गदर्शक व्यक्तित्व का स्नेह व आशीर्वाद संगठन के कार्यकर्ताओं को सदैव मिलता रहे, यही कामना है।




