Saturday, August 29, 2026

कलेक्टर  श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण हेतु 27 अगस्त तक पात्रता सूची का निर्धारण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर  श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की
नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण हेतु 27 अगस्त तक पात्रता सूची का निर्धारण करने के दिए निर्देश

बालोद, :– कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण, जल जीवन मिशन कार्य, एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन, डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की है।

श्रीमती मिश्रा ने सभी एसडीएम तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को नगरीय निकाय के आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण हेतु पात्रता सूची का निर्धारण कर 27 अगस्त तक इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं।

इसके अंतर्गत उन्होंने अधिकारियों को केवल घास जमीन का ही पट्टा देने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए कृषकों का शत प्रतिशत पंजीयन, डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य आदि के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!