स्वतंत्रता दिवस पर CMHO डॉ. जे.एल. उइके की अनोखी पहल: शहीदों के नाम रोपा पौधा, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश
ध्वजारोहण के बाद पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संकल्प, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

बालोद :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां जिलेभर में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जे.एल. उइके के नेतृत्व में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालोद में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात CMHO डॉ. जे.एल. उइके, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर CMHO डॉ. जे.एल. उइके ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CMHO डॉ. जे.एल. उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत कार्यालय परिसर में मदार का पौधा रोपा। इस पहल के माध्यम से शहीदों की स्मृति को नमन करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान को दिया बल

कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। लोगों से टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की गई।
उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी का सम्मान

कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान में बालोद ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) लोकेश्वर साहू को CMHO डॉ. जे.एल. उइके ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य लिपिक केवल चंद गायकवाड, सहायक ग्रेड-2 डुग्गी लाल देवांगन, पुरुषोत्तम विशिष्ट, लोकेंद्र नायक, अश्वनी कुमार लारिया, सोमी शर्मा, जिला लेखा प्रबंधक लोकेश वर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण नायक, वैक्सीन इंचार्ज राजेंद्र सहारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




