Saturday, August 29, 2026

विभाजन की पीड़ा को याद कर जय स्तम्भ चौक पर जले कैंडल, शहीदों और दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि बालोद में भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस पर भावपूर्ण आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कैंडल जलाकर किया नमन

विभाजन की पीड़ा को याद कर जय स्तम्भ चौक पर जले कैंडल, शहीदों और दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि

बालोद में भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस पर भावपूर्ण आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कैंडल जलाकर किया नमन

बालोद, 14 अगस्त 2026।

भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तम्भ चौक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाजन के दौरान असहनीय पीड़ा झेलने वाले लोगों, शहीदों एवं दिवंगतजनों की स्मृति में कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हुए।

जय स्तम्भ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों को नमन किया। इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी से जुड़ी पीड़ा और विस्थापन को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी तथा पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जय स्तम्भ चौक का वातावरण देशभक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने हाथों में कैंडल लेकर विभाजन की पीड़ा को स्मरण किया तथा दिवंगतजनों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

आयोजन का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं और उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा से अवगत कराना तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के महत्व का संदेश देना रहा। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।

जय स्तम्भ चौक पर बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कैंडल की रोशनी के बीच शहीदों और विभाजन की विभीषिका में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!