यशवंत जैन ने प्रदेश महामंत्री के रूप में सफलतापूर्वक पूर्ण किया एक वर्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

बालोद :— छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के यशस्वी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के प्रदेश महामंत्री के रूप में सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान, सक्रिय नेतृत्व और पार्टी को मजबूत बनाने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में यशवंत जैन ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कार्यकाल के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, सुरेंद्र देशमुख, संतोष कौशिक, शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, एल्डरमेन जग्गु ढीमर, कमल बजाज, भूपेंद्र अग्रवाल, आशुतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यशवंत जैन के उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। सभी ने उनके सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर पुनः बधाई देते हुए निरंतर जनसेवा एवं संगठन सेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




