Saturday, August 29, 2026

माया ठाकुर ने स्वीकृत कराया हाई मास्क लाइट, नगरपंचायत कुँवर लालअध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने किया भूमिपूजन डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 06 में विकास को मिली नई रोशनी, श्रीराम मंदिर प्रांगण में जल्द जगमगाएगा हाई मास्क लाइट

माया ठाकुर ने स्वीकृत कराया हाई मास्क लाइट, नगरपंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने किया भूमिपूजन

डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 06 में विकास को मिली नई रोशनी, श्रीराम मंदिर प्रांगण में जल्द जगमगाएगा हाई मास्क लाइट

डौंडीलोहारा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। श्रीराम मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित हाई मास्क लाइट स्थापना कार्य का नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय तथा वार्ड क्रमांक 06 की निवर्तमान पार्षद श्रीमती माया जयेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस विकास कार्य की खास बात यह है कि हाई मास्क लाइट की स्वीकृति वार्ड क्रमांक 06 की निवर्तमान पार्षद माया जयेश ठाकुर ने अपने पार्षद कार्यकाल के दौरान कराई थी। अब अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम के हाथों भूमिपूजन के साथ इस कार्य के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय स्तर पर इसे वार्ड में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

माया ठाकुर के प्रयास से मिली स्वीकृति, अब निवेंद्र टेकाम ने बढ़ाया काम

वार्ड क्रमांक 06 की निवर्तमान पार्षद माया जयेश ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान श्रीराम मंदिर प्रांगण में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए हाई मास्क लाइट की मांग को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया था। उनके प्रयासों से इस कार्य को स्वीकृति मिली। इसी स्वीकृत कार्य की स्थापना के लिए अब नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने भूमिपूजन कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा भी हुई।

रात में जगमगाएगा श्रीराम मंदिर परिसर

श्रीराम मंदिर प्रांगण में हाई मास्क लाइट स्थापित होने के बाद पूरे परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

वहीं, पर्याप्त रोशनी होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में देर शाम तक होने वाले कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।

नागरिक सुविधाएं और सुरक्षा नगर पंचायत की प्राथमिकता : निवेंद्र

भूमिपूजन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। प्रकाश व्यवस्था का सीधा संबंध नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा से है। श्रीराम मंदिर प्रांगण में हाई मास्क लाइट की स्थापना से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास कार्य को स्वीकृति दिलाना उपलब्धि : माया ठाकुर

निवर्तमान पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि वार्ड क्रमांक 06 में नागरिकों की सुविधा और आवश्यकता को देखते हुए उनके पार्षद कार्यकाल में हाई मास्क लाइट की स्वीकृति के लिए पहल की गई थी। अब भूमिपूजन के साथ इस कार्य के आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर प्रांगण में पर्याप्त रोशनी होने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान भी इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

नागरिकों ने किया स्वागत

भूमिपूजन के साथ ही हाई मास्क लाइट स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हाई मास्क लाइट लगने से श्रीराम मंदिर प्रांगण की सुंदरता बढ़ने के साथ रात में होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी सुविधा मिलेगी।

नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य आवश्यक स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल बेहतर बने।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!