वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला में किया पौधरोपण
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल करने की अपील की

बालोद, :– जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर आम के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने लगातार बारिश के उपरांत भी आज आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की उपस्थिति की सराहना की।

श्रीमती मिश्रा ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पौधरोपण के कार्य के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए पौधरोपण करने वाले सभी लोगों से रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल करने को कहा।

इस मौके पर कलेक्टर ने अपने समक्ष महिलाओं द्वारा लगाए गए पौधों के सामने फोटो एवं सेल्फी लेकर डिजिटल सर्टिफिकेट हेतु बनाए गए पोर्टल पर अपलोड कराया एवं महिलाओं को डिजिटल सर्टिफिकेट मिलने पर बधाई दी।
इस मौके पर पर्यावरण कार्यकर्ता डाॅ. पदम जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।




