Sunday, November 1, 2026

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान: जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने मां के नाम रोपे पौधे, संरक्षण का लिया  संकल्प

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान: जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने मां के नाम रोपे पौधे, संरक्षण का लिया  संकल्प

बालोद :– जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला मुख्यालय बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा रोपित किया और उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के नेतृत्व में सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, मनीष यादव, कृष्णशरण साहू, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक, सुरेन्द्र साहू सहित जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

सभी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरणादायी प्रयास है, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और समुचित देखभाल करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!