Sunday, August 30, 2026

मन की बात कार्यक्रम: बूथ क्रमांक 56 ग्राम पोंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

 

मन की बात कार्यक्रम: बूथ क्रमांक 56 ग्राम पोंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को बूथ क्रमांक 56, ग्राम पोंडी में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया के निवास पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक राकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदाइस अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक राकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाने से आम नागरिकों को भी समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना तथा समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल साहू, पालक ठाकुर, मणिकांत बघेल, रवि पांडे, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, शांतानु साहू, जनपद सदस्य श्रीमती ममता साहू, ग्राम पोंडी की सरपंच श्रीमती दानेश्वरी साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कचरू राम सिन्हा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पार्थ साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!