Saturday, August 29, 2026

*हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2026 के लिए बालोद के युवा समाजसेवी यशवंत कुमार टंडन का चयन*

 

*हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2026 के लिए बालोद के युवा समाजसेवी यशवंत कुमार टंडन का चयन*

 

*बालोद:-* बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक के ग्राम डुड़िया निवासी युवा समाजसेवी यशवंत कुमार टंडन पिता श्री हूबलाल टंडन का चयन हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है।

यह सम्मान समारोह 28 जुलाई 2026 को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के सेमिनार हॉल में आयोजित यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के 5वें वार्षिक समारोह, नेशनल यूथ स्पिरिचुअल समिट एवं “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” कार्यक्रम के दौरान दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवा प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं युवा नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने यशवंत कुमार टंडन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यशवंत ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों एवं समाज के सभी शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!