Tuesday, September 1, 2026

राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी के जन्मदिवस पर सैकड़ों पौधों का रोपण हमर राज पार्टी ने चलाया विशेष वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

 

राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी के जन्मदिवस पर सैकड़ों पौधों का रोपण
हमर राज पार्टी ने चलाया विशेष वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

*बालोद। हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  विनोद नागवंशी उनके जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत गंजपारा, रोशन नगर, पाररास, लोहारा एवं गुरुर सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया।*

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा हमर राज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाएगा।

इस अवसर पर श्री विनोद नागवंशी ने कहा कि “पेड़ ही जीवन का आधार हैं। प्रकृति का संरक्षण ही मानवता का संरक्षण है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, संतुलित जलवायु और आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य वृक्षों पर निर्भर है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

हमर राज पार्टी के बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी श्रेष्ठ अवसर है। इसी सोच के साथ श्री विनोद नागवंशी का जन्मदिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक जनजागरूकता का संदेश पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।

पार्टी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल का संकल्प लें। यही धरती माता के प्रति सच्ची सेवा और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए कहा

*”एक पेड़ – सौ पीढ़ियों का जीवन।*
*आइए, पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और हरित,*
*स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”*

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!