Tuesday, September 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा  एवं अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर दी बधाई उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा  एवं अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर दी बधाई
उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

बालोद, 06 जुलाई 2026
बालोद जिले में पदस्थ छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर बालोद जिला प्रशासन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

 

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त समारोह के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम बालोद श्री नूतन कंवर सहित जिले के सभी अधिकारियों ने श्री एसके बंड के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार तथा उनके कार्य कुशलता की भूरी-भूरी सराहना करते हुए नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड को पदोन्नति के पश्चात मुख्य अभियंता कार्यालय रायपुर में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने श्री बंड के कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि श्री बंड ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रोजेक्ट दिनकर एवं मल्टी विलेज स्कीम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती मिश्रा ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट दिनकर के महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मल्टी विलेज स्कीम को मूर्त रूप देने में भी श्री बंड का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। श्रीमती मिश्रा ने अपने विभागीय कार्यों के अलावा श्री बंड जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन गोद अभियान के अंतर्गत गोद लिए बच्चों की समुचित देखभाल कर एक कुशल अधिकारी के साथ-साथ संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। उन्होंने श्री बंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने कार्यपालन अभियंता श्री बंड के कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का एक जिम्मेदार, संवेनदशील एवं कुशल अधिकारी बताया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने श्री एसके बंड को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड ने बालोद जिले में अपने पदस्थापना के दौरान कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!