ग्रामीण क्षेत्र में शिवसेना का बढ़ा जनाधार:– विजय पारख के नेतृत्व में 40 से अधिक महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता, ग्राम महिला सेना का गठन

बालोद :- जिले में शिवसेना का संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक ग्राम में शिवसेना नेता विजय पारख के नेतृत्व एवं संगठनात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर 40 से अधिक महिलाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की उपसरपंच सहित महिला पंचों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के ग्रामीण संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम महिला सेना की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

इसमें श्रीमती फुलेश्वरी साहू को ग्राम महिला सेना अध्यक्ष, श्रीमती हुलसी निषाद को उपाध्यक्ष, श्रीमती सीमा मारिया को सचिव तथा श्रीमती लता ठाकुर को सह सचिव नियुक्त किया गया।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित महिलाओं ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता विजय पारख ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती सहभागिता से शिवसेना का संगठन गांव-गांव तक और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित, हिंदू हित और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर शिवसेना के जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने भी महिलाओं को संगठन की विचारधारा, जनसेवा और सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने “हर-हर महादेव”, “जय भवानी” और “जय शिवाजी” के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की तथा गांव के युवाओं और पुरुषों को भी संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।
बालोद जिला शिवसेना संगठन के विस्तार के लिए इस सदस्यता अभियान को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ठावरे एवं प्रदेश संभाग प्रभारी मनीष तिवारी ने जिला इकाई को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
साथ ही जिले के शिवसेना नेताओं विजय पारख, हितेश पटेल, जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, हेमंत शर्मा, बी.एम. अग्रवाल, रोशन ढीमर, सचिन सोनी, अनिल लाडिया, दीपक मसीह, दीनदयाल साहू, रोहित साहू, आनंद यादव, तिलोक साहू, हरीश साहू, तोषण साहू, रामनारायण देवांगन, श्रीमती ललिता देवांगन, श्रीमती प्रियंका साहू, आरती कोरेटी, कमलेश्वरी, देवश्री तारम, मीना यादव, राकेश कोरेटी, इलेश यादव, दिलेश्वर देवांगन, भोलेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण देवांगन, शेखर देवांगन, फुलेश्वरी साहू, सीमा मारिया, हुलसी निषाद, लता ठाकुर, राजकुमारी बंजारे, भारती सहित अनेक शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को निरंतर मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।




