डौण्डीलोहारा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न, डीएलपी महा प्रशिक्षण अभियान में अधिकाधिक सहभागिता पर जोर

डौण्डीलोहारा :- भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र डौण्डीलोहारा की मासिक बैठक नगर के हृदय स्थल काली मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान (डीएलपी) के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति को और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर करीब 30 कार्यकर्ताओं का डीएलपी प्रशिक्षण के लिए पंजीयन भी किया गया।
पदाधिकारियों ने इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी डोमेन्द्र देशमुख, संयोजक जसराज शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष जायलाल मालेकर, मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, पार्षद बिरसिंग ठाकुर, शोभा राजपूत, जीवराखन कोमर्या, रवि जैन, धीरेन्द्र टंक, प्यारे निषाद, धीरज जैन, दिलीप बाफना, लोकेश दुबे, आरती सचेती सहित शक्ति केंद्र के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण अभियान से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।




