बालोद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, आशुतोष शर्मा के डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद जारी हुआ आदेश

बालोद :- जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में व्यापक फेरबदल किया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार आशुतोष शर्मा के डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने और भारमुक्त किए जाने के बाद यह प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है।

अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिले के चार तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदार को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
देवेन्द्र कुमार नेताम, तहसीलदार डौण्डी से तहसीलदार बालोद।
हेमन्त कुमार पैकरा, अतिरिक्त तहसीलदार गुण्डरदेही से तहसीलदार गुण्डरदेही।
हनुमंत सिंह श्याम, तहसीलदार गुरूर से तहसीलदार डौण्डी।
कोमल सिंह धुव्र, तहसीलदार गुण्डरदेही से तहसीलदार गुरूर।
बी. रूद्रापति, नायब तहसीलदार अर्जुन्दा से नायब तहसीलदार डौण्डी।
घनेन्द्र कश्यप, नायब तहसीलदार मारी बंगला (देवरी) से नायब तहसीलदार डौण्डीलोहारा।
दीपक चंद्रकार, नायब तहसीलदार डौण्डीलोहारा से नायब तहसीलदार मारी बंगला (देवरी)।
जारी आदेश की प्रतिलिपि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, आयुक्त दुर्ग संभाग, संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों, तहसील कार्यालयों तथा सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।




