Tuesday, September 1, 2026

बालोद में पल्स पोलियो अभियान का शानदार आगाज: पहले ही दिन 95.39% लक्ष्य पूरा, 74,039 बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’ 743 बूथों पर चला महाअभियान, 2,531 स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत लाई रंग • डौंडी ने 96.41% कवरेज के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

 

बालोद में पल्स पोलियो अभियान का शानदार आगाज: पहले ही दिन 95.39% लक्ष्य पूरा, 74,039 बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’
743 बूथों पर चला महाअभियान, 2,531 स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत लाई रंग • डौंडी ने 96.41% कवरेज के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

बालोद,:-  28 जून राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला बालोद में रविवार को आयोजित “बूथ दिवस” पर उत्साहजनक सफलता मिली। स्वास्थ्य विभाग की सुनियोजित रणनीति, व्यापक जनसहभागिता और स्वास्थ्य अमले की सक्रियता के चलते पहले ही दिन जिले में निर्धारित लक्ष्य का 95.39 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। जिले के 77,617 लक्षित बच्चों में से 74,039 बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर पोलियो से सुरक्षा प्रदान की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह से ही सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंचे, जिससे अभियान को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली।
विकासखंडवार प्रदर्शन

अभियान के पहले दिन सभी पांचों विकासखंडों में संतोषजनक उपलब्धि दर्ज की गई। डौंडी विकासखंड ने 96.41 प्रतिशत कवरेज के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गुंडरदेही में सर्वाधिक 18,407 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।

विकासखंड लक्ष्य लाभांवित बच्चे उपलब्धि

  743 बूथों पर मजबूत व्यवस्था
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 743 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। इन बूथों पर 2,531 स्वास्थ्यकर्मी एवं टीम सदस्य तैनात रहे। पूरे अभियान की गुणवत्ता और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए 96 पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वयं विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। ट्रांजिट टीमों ने राहगीरों के बच्चों को भी किया कवर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई थी। इन टीमों ने यात्रा कर रहे अथवा बूथ तक नहीं पहुंच पाने वाले बच्चों को मौके पर ही पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के पहले दिन 1,481 बच्चों को ट्रांजिट टीमों के माध्यम से लाभान्वित किया गया,  कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

अगले दो दिन चलेगा घर-घर अभियान


सीएमएचओ डॉ. जे. एल. उइके ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक नहीं ले पाए हैं, उन्हें अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं।
उन्होंने कहा कि “हर बच्चे तक पहुंचना और किसी भी बच्चे को छूटने न देना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। जनसहयोग से ही पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार होगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!