Tuesday, September 1, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर सीएमएचओ डॉ. जे. एल उइके ने की शुरुआत

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर सीएमएचओ डॉ. जे.एल उइके ने की शुरुआत

बालोद, 28 जून 2026।
जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके द्वारा नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखना तथा पोलियो उन्मूलन की दिशा में सतत प्रयासों को मजबूत करना है।

शुभारंभ अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आर. के. श्रीमाली, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. के. सिंह, राज्य स्तर से पहुंचे डॉ. सी. शिवानी तथा यूएनडीपी से दुर्गेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती बच्चों के माता-पिता एवं अन्य नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. जे. एल. उइके ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिलेभर के बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!