*राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद का आगमन डौंडी लोहारा में भाजपाइयों द्वारा आत्मीय स्वागत*

डौंडी लोहारा– राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद का आगमन इस क्षेत्र के भाजपा नेता एवं राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल के निवास में हुआ।

, पिछले दिनों उनके सुपुत्र की विवाह सम्पन्न हुआ था उनके पुत्र व पुत्र वधु को आशीर्वाद प्रदान किया तथा भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत श्रीफल भगवा गमछा भेट कर किये के साथ संगठनात्मक चर्चा भी किये उन्होंने यह भी बताया कि डौंडी लोहारा से मेरा गहरा संबंध है यहाँ के संदाणी नागरिक महाविद्यालय में शिक्षक रूप तीन वर्ष तक कार्य किया है,
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री सोमेंद्र देशमुख, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य गैंदमल भंसाली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महेंद्र जायसवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, मीडिया प्रीतम साहू, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री ढाल सिंह साहू,सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.।




