कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने तहसीलदार आशुतोष शर्मा के पदोन्नति पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद :- राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत बालोद में पदस्थ तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत करते हुए जिला कबीरधाम में नई पदस्थापना दी गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित समय.सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री शर्मा को पौधा भेंट कर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने श्री शर्मा के प्रशासनिक कौशल की सराहना की और कवर्धा में उनके नए एवं उच्च दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशीए अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




