Wednesday, June 10, 2026

रायपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न, प्रदेश नेतृत्व से मिला मार्गदर्शन

रायपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न, प्रदेश नेतृत्व से मिला मार्गदर्शन

रायपुर :– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर में बुधवार 4 जून को निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग एवं प्राधिकरण के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा बैठक तथा विधानसभा प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन की गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं के कार्यों की प्रगति तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों, निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों तथा विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान, सुशासन तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

“प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश”

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!