शहर में लगातार बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

बालोद :- आज नगर पालिका के पार्षदों, नेता प्रतिपक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ मिलकर शहर में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शहरवासियों को हो रही भारी परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समस्या के स्थायी निराकरण की मांग की गई।

इस दौरान मुख्य अभियंता अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी एवं आश्वासन दिया गया कि जहाँ-जहाँ टेम्परेरी बिजली कनेक्शन हैं, वहाँ उपभोक्ताओं को स्थायी (पर्मानेंट) कनेक्शन लेना चाहिए, जिसकी प्रक्रिया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विद्युत विभाग निभाएगा। खंभे लगाने से लेकर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था बिजली विभाग द्वारा की जाएगी।

साथ ही बताया गया कि जिन गलियों या क्षेत्रों में सिंगल फेस लाइन होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या है, वहाँ यदि आसपास के रहवासी सामूहिक रूप से थ्री फेस कनेक्शन हेतु आवेदन करते हैं, तो बिजली विभाग द्वारा थ्री फेस लाइन, नए ट्रांसफॉर्मर एवं खंभों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य अभियंता अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि इन आश्वासनों के बावजूद भी शहर में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है, तो जनता के हित में जमकर विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा। जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसजन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कसमुद्दीन कुरेशी जी, पार्षद सुमित शर्मा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष भाई साजन पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाई अंचल साहू, उपाध्यक्ष अनिल सोनी जी, अश्विन गौतम जी, शिव जायसवाल जी, सुनील यादव जी, लोकेश भैया जी सहित समस्त कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
जनहित सर्वोपरि है, शहरवासियों को राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता है।




