जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा गंभीर
ग्राम तार्री में नाला सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य से होने वाले जल संरक्षण एवं नाले के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर कार्यरत महिलाओं से चर्चा कर उन्हें जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद आवश्यक है और सभी को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




