बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी

बालोद:- नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान नगर के विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

नगर की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से नगर के लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।




