Friday, May 15, 2026

बालोद में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल निम्हंस बेंगलुरु की विशेषज्ञ डॉ. सना उस्मानी ने चिकित्सा अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

 

बालोद में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल
निम्हंस बेंगलुरु की विशेषज्ञ डॉ. सना उस्मानी ने चिकित्सा अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

बालोद :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला बालोद में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु 02 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा गृह में किया गया। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के ग्रामीण चिकित्सा सहायकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में निम्हंस बेंगलुरु से आईं एम.डी. साइकियाट्रिस्ट डॉ. सना उस्मानी ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, मरीजों की काउंसलिंग, परिजनों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध आवश्यक दवाइयों के उचित उपयोग एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार एवं समय पर उपचार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे ग्रामीण स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें।
प्रथम दिवस का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उईके, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलकांत हतगिया की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!