Thursday, May 7, 2026

बालोद मातृ-शिशु अस्पताल में एकमात्र OT, ‘पॉजिटिव’ मरीज को रायपुर रेफर करने का निर्णय

 

 बालोद मातृ-शिशु अस्पताल में एकमात्र OT, ‘पॉजिटिव’ मरीज को रायपुर रेफर करने का निर्णय

बालोद :- बालोद के मातृ शिशु अस्पताल में वर्तमान में केवल एक ही ऑपरेशन थिएटर (OT) चालू स्थिति में है। ऐसे में संक्रमण से जुड़े सख्त प्रोटोकॉल के चलते अस्पताल प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेना पड़ा।

 ⚠️ संक्रमण और 24 घंटे का प्रोटोकॉल नियमों के अनुसार, यदि किसी ‘पॉजिटिव’ (संक्रमित) मरीज का ऑपरेशन OT में किया जाता है, तो संक्रमण के खतरे को देखते हुए उस OT को अगले 24 घंटे के लिए बंद कर फ्यूमिगेशन (Fumigation) करना अनिवार्य होता है। इससे अन्य मरीजों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

⚠️ प्रबंधन का फैसला श्रीमती भारती वर्मा (पति – वेद प्रकाश) ‘पॉजिटिव’ पाई गई थीं। यदि उनका ऑपरेशन बालोद अस्पताल में किया जाता, तो एकमात्र OT 24 घंटे के लिए बंद हो जाता, जिससे अस्पताल की पूरी सर्जिकल सेवाएं ठप पड़ जातीं।

⚠️ प्राथमिकता के आधार पर निर्णय अस्पताल में पहले से भर्ती दो अन्य ‘नॉर्मल’ प्रसूताओं की स्थिति को देखते हुए, उनका समय पर ऑपरेशन करना आवश्यक था। ऐसी स्थिति में सभी मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ‘पॉजिटिव’ मरीज को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर करने का कठिन लेकिन आवश्यक निर्णय लिया।

👉 सिविल सर्जन आर के श्रीमाली का कथन

इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और अस्पताल की सेवाओं को सुचारू बनाए रखना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!