Thursday, April 16, 2026

*भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की सेहत पर खतरा, अवकाश की मांग तेज* *भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल निर्णय की अपील*

 

*भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की सेहत पर खतरा, अवकाश की मांग तेज*

*भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल निर्णय की अपील*

*बालोद :- जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा, जिला बालोद के जिलाध्यक्ष *गुलशन कुमार साहू* के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसका सबसे अधिक असर स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।

पदाधिकारियों ने कहा कि तेज गर्मी के चलते बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा लू एवं अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लेना आवश्यक है।

युवा मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए। साथ ही प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई गई है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष *गुलशन कुमार साहू**, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन**, शहर उपाध्यक्ष गौतम बजाज**, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक**, जिला कार्यसमिति सदस्य रजत जैन**, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव**, सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत* एवं जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी *प्रशांत जैन (चीकू)* उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!