Thursday, April 16, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा बच्चों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बच्चों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा का आकस्मिक निरीक्षण कर शाला के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने कक्षा चैथीं एवं पांचवीं में पहुँचकर बच्चों से आज पढ़ाए गए विषय के संबंध में जानकारी ली।

मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो गई है। इसलिए बच्चों को उनके पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान आदि की जानकारी के अलावा खेलकूद आदि गतिविधियां भी संपन्न कराई जा रही है।

इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी में पहुँचकर बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से पहाड़ा सुनाने को कहा।

कलेक्टर के कहने पर कक्षा पहली के बालिका प्रियंका ने 17 की पहाड़ा एवं कक्षा पहली के बालक शिवम ने 13 की सही-सही पहाड़ा सभी को अभिभूत कर दिया।

बच्चों के पहाड़ा ज्ञान की कलेक्टर एवं मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को टाफी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी लेने पर बच्चों ने डाॅक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनने की बात कही।

इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत और अनुशासन तथा पूरे मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की समझाईश दी।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को मनुष्य सहित संपूर्ण जीव-जंतुओं के लिए पानी की महत्ता एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करने तथा पीने एवं अन्य काम में उपयोग के बाद शेष बचे पानी को पेड़-पौधें आदि में डालने की सीख भी दी।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा शिक्षकगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!