Monday, April 27, 2026

कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सौरव जैन एवं अभिन्न यादव मीडिया प्रभारी ने की परिचर्चा, नये पद की जिम्मेदारी पर मंत्रियों ने दी बधाई

 

कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सौरव जैन एवं अभिन्न यादव मीडिया प्रभारी ने की परिचर्चा, नये पद की जिम्मेदारी पर मंत्रियों ने दी बधाई

बालोद :- बालोद जिला भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सौरभ जैन और मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव और भुपेन्द्र अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास गुरू खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात करते हुए परिचर्चा की।


इस दौरान उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि यह मुलाकात जिले में सभी भाजपा युवामोर्चा के युवाओं को एक जुट कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवाओं के लिये किये जा रहे रोजगार एवं विकास कार्य को जन जन तक पहुंचने में मददगार साबित होगा।

जिसके लिये प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के मुख्या विष्णु देव साय के युवाओं के लिये किये जा रहे कार्य को जनहित में प्रसार कर युवाओं को जागना एक सामाजिक हित मे अनोखा होगा।


मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ने बताया कि हमारे सभी युवा कार्यकर्ताओ में एक जोश एक उमंग है। आने वाले दिनों में सरकार की युवाओं के लिये किये जा रहे विकास कार्यो एवं शिक्षा एवं रोजगार की विभिन्न सुविधाओ से जनहित में जनजागरण के माध्यम तक पहुंचाकर एक नया आयाम तय करेगा।

जिसके लिये भाजपा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर नये नये कार्यकत्र्ताओं को भी जोड़ा जायेगा।

दोनों मंत्रियों ने नये युवा पदाधिकारियों और संगठन का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस के साथ ही युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!