Tuesday, March 10, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से उनके मांगों एवं समस्याओं की ली जानकारी अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से उनके मांगों एवं समस्याओं की ली जानकारी
अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बालोद, :- संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जनदर्शन में आज श्रीमती बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगतरा के श्री धनराज साहू ने गांव में पेयजल समस्या एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली के सरपंच ने गांव शेड एवं चबुतरा निर्माण, बालोद विकासखण्ड के ग्राम दरबारी नवागांव के सरपंच ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अहाता निर्माण करने, ग्राम सांकरा के श्री लोमस कुमार ने शेड निर्माण कराने, ग्राम चिरईगोड़ी के श्री छबिलाल ने 10 माह का वेतन भुगतान करने एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव बी के पंचनारायण ने प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

इस दौरान जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भिरई के दिव्यांग सोमन साहू को बैटरी चलित ट्राय सायकिल भी प्रदान किया।
जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।

श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज अपर कलेटक्टर श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!