Monday, March 2, 2026

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा लेकर  अस्पताल की अवस्थता देख सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश मरीजों से बातचीत कर जाना हाल चाल, अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा लेकर  अस्पताल की अवस्थता देख सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश

मरीजों से बातचीत कर जाना हाल चाल, अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा आज सुबह जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं अस्पताल परिसर में स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का गहन पड़ताल किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मरीजों एवं परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं अस्पताल में उन्हें मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित नही होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अस्पताल अधीक्षक को इनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी गहन पड़ताल किया। मातृ-शिशु अस्पताल में समुचित साफ-सफाई नही पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित सफाई सुपरवाईजर को कड़ी फटकार लगाई।

श्रीमती मिश्रा ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को सफाई ठेकेदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों एवं सफाई सुपरवाईजर को साफ-सफाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए संपूर्ण अस्पताल को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, महिला एवं पुलिस वार्ड, आपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी एवं डायलिसिस वार्ड, आयुष एवं होमियोपैथी विभाग के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के गहन देखभाल इकाई, प्रसूति कक्ष आदि विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। श्रीमती मिश्रा ने विशेष नवजात देखभाल इकाई में पहुँचकर वहाँ उपस्थित डाॅक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों से नवजात बच्चों के इलाज की व्यवस्था एवं उनके उचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के अलावा उन्हें जरूरी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने तथा संपूर्ण अस्पताल में बेहतर प्रबंधन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!