Wednesday, March 4, 2026

जिला अस्पताल बालोद में अव्यवस्था को देख भड़की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा  सिविल सर्जन को लगाई जमकर फटकार निरीक्षण के दौरान ओपीडी में  डॉक्टर थे, अनुपस्थित  कलेक्टर ने जिला अस्पताल की किया औचक निरीक्षण कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

 

जिला अस्पताल बालोद में अव्यवस्था को देख भड़की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा
 सिविल सर्जन को लगाई जमकर फटकार निरीक्षण के दौरान ओपीडी में  डॉक्टर  थे अनुपस्थित 
कलेक्टर ने जिला अस्पताल की किया औचक निरीक्षण कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

बालोद :- बालोद जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा अलर्ट मोड में आ गई है। इसी बीच शुक्रवार को कलेक्टर अचानक अपने निवास स्थल से जिला अस्पताल की ओर दौरे पर निकल गई।

जहां कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने बालोद जिला अस्पताल में अवस्थाओं को देखकर अस्पताल प्रबंधन पर खूब नाराजगी जताई। वहीं ओपीडी के समय हो जाने के बावजूद डाक्टरों की गैरमौजूदगी को लेकर भड़क उठी। जहां अस्पताल प्रबंधन को खूब फटकार लगाई।

कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

इधर डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने मरीजों को रिफर किए जाने को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कलेक्टर दिव्या मिश्रा गंदगी को लेकर नाराजगी जताते हुए अस्पताल परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए।

मरीज से की कलेक्टर ने बातचीत

कलेक्टर के अचानक जिला अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों को कलेक्टर के आमद की जानकारी लगी सभी अपने बंगले से उल्टे पांव अस्पताल की ओर पहुंचने लगे। वही कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अलावा मातृशिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जहां कलेक्टर ने मरीज से भी चर्चा कर अस्पताल का फीडबैक लिया।

सिविल सर्जन को लगाई फटकार

अस्पताल के प्रबंधन की जिम्मेदारी लिए बैठे सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीमाली की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर खूब नाराजगी जताई और अस्पताल में साफ सफाई नही होने, अस्पताल की टाइल्स में गंदगी पसरे होने, वाटर कूलर के लीकेज होने और पानी के नीचे फ्लोर पर बहने, फिजियोथेरेपी रूम में कबाड़ भर कर रखे जाने पर सिविल सर्जन को फटकार लगाई, एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!