*छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध कार्यकारिणी की राज्य स्तरीय बैठक एवं राज्यपाल से सौजन्य भेंट*

रायपुर :- , दिनांक —18आज छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी की महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के सभागार में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के चेयरमैन माननीय श्री तोमन साहू ने की। बैठक में वाइस चेयरमैन श्री रूपेश पाणिग्रही कोषाध्यक्ष संजय पटेल सचिव रूपल पुरूहित सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक में जिला रेड क्रॉस समितियों के गठन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में रेड क्रॉस की इकाइयों को सक्रिय एवं सशक्त बनाते हुए स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों को गति प्रदान की जाएगी।

प्रबंध कार्यकारिणी में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के उपरांत छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति के सदस्यों ने राजभवन (लोकभवन) में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

माननीय राज्यपाल ने रेड क्रॉस की सदस्यता बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और व्यापक विस्तार मिलेगा। साथ ही उन्होंने सिकल सेल बीमारी की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने, विशेषकर आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. के. राउत, सचिव श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती रूपल पुरुहित सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक एवं सौजन्य भेंट से यह स्पष्ट संदेश गया कि छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी राज्य में मानवीय सेवा, स्वास्थ्य संरक्षण, आपदा राहत तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन आगामी समय में सदस्यता अभियान, रक्तदान शिविर, सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविरों को व्यापक स्तर पर संचालित करेगा बैठक में राज्य समिति सदस्य में युवराज देशमुख प्रदीप साहू रोमन लाल लिंगराज पटेल उत्तम रक्षित श्रीमती अर्चना मसीह संजय जैन बिसेसर दास साहू नरेंद्र मेश्राम अनुपम कुमार जोफर नरवेद सिंह जयनारायण सिंह अलेक्जेंडर एम चेरियन उत्कर्ष तिवारी उत्तम कुमार गबेल अनुपम कुमार ज़ोफर गिरीश कुर्रे अशोक कुमार अग्रवाल रामनरेश पटेल बृजेंद्र शुक्ला नरेन्द्र मेश्राम उत्कर्ष तिवारी रोशन लाल वर्मा कमलेश वर्मा बालाराम साहू अशोक गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे
— जारीकर्ता
चेयर मैन = तोमन साहू छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर




