Monday, March 2, 2026

जिले को फाइलेरिया मुक्त करने सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया गया शुभारंभ जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं आला अधिकारियों सहित वर-वधुओं तथा आम नागरिकों ने फाइलेरिया की दवाई का किया सामूहिक सेवन कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

 

जिले को फाइलेरिया मुक्त करने सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया गया शुभारंभ

जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं आला अधिकारियों सहित वर-वधुओं तथा आम नागरिकों ने फाइलेरिया की दवाई का किया सामूहिक सेवन

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

बालोद, :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत गंजपारा बालोद स्थित पोहा मिल में आज आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर बालोद जिले को फाइलेरिया मुक्त करने हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अन्य अतिथियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से फाइलेरिया की दवाई खाकर जिलेवासियों को फाइलेरिया बीमारी से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवाई खाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अन्य अतिथियों के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिलेवासियों से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त दवाओं का अवश्य सेवन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लक्षित आबादी को दवा खिलाई जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त आवश्यक तैयारियाँ सुनिष्चित की गई हैं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मैदानी अमला एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!