Monday, March 2, 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने वर्चुअल बैठक लेकर एसआईआर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कमजोर प्रगति वाले जिलों के उप जिला निवार्चन अधिकारी एवं विधानसभा के ईआरओ से समस्याओं की ली जानकारी

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने वर्चुअल बैठक लेकर एसआईआर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कमजोर प्रगति वाले जिलों के उप जिला निवार्चन अधिकारी एवं विधानसभा के ईआरओ से समस्याओं की ली जानकारी

बालोद, :- राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने आज जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कमजोर प्रगति वाले जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा विधानसभा के लिए नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भोस्कर विलास सांदीपनी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पीएस धु्रव सहित राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। वर्चुअल बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!