जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह का किया गया आयोजन।
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ सड़क सुरक्षा | समापन कार्यक्रम मे उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष।
कार्यक्रम के दौरान 40 नेक व्यक्ति एवं 50 सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशस्ति पत्रए हेलमेट एवं फर्स् एड किट वितरित कर किया गया सम्मान।
स्कूली छात्र/छात्राओं एवं यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र डायरी एवं सड़क सुरक्षा कैलेण्डर वितरित कर किया गया सम्मान।
यातायात माह के दौरान विभिन्न स्थानों में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन कर 447 आवेदकों को प्रदाय किया गया लर्निंग लायसेंस।
माह के दौरान 147 वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच किया गया है।
माह के दौरान 24 स्कूली बसों का जांच पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा किया गया है।
नुक्कड नाटक के माध्यम से हाट बाजारों मेला मंडाई में किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो में जागरूकता लाने हेतु हेलमेट पहन कर बाइक रैली, स्कूली बच्चों के निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, चित्रकला. रंगोली, मॉडल प्रतियोगिता,जुम्बा कार्यक्रम, रक्त दान शिविर, गुलाब फुल भेट, शपथ कार्यक्रम, मेला हॉट बजारों में जागरूकता के विविध कार्यक्रम का माह भर किया गया आयोजन।

बालोद :- पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुए सड़क सुरक्षा माह 2026 का गरिमामयी समापन समारोह यातायात कार्यालय बालोद के सामने आयोजित किया गया जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति प्रतिभा चौधरी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह 2026 के आयोजन का मुल उद्देश्य सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। समापन समारोह के दौरान श्रीमति प्रतिमा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद , श्रीमति मोनिका ठाकुर अति. पुलिस अधीक्षक बालोद उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विगत दिनों पुलिस परिवहन विभाग बालोद द्वारा आयोजित लर्निंग लायसेंस शिविर को सराहनीय पहल करने हेतु बधाई दी एवं अपने संबोधन में बताया की वाहन चालक संयमित गति से वाहन चलाने एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने हेतु अपील किया।

अति. पुलिस अधीक्षक बालोद ने माह भर चले जागरुकता कार्यक्रमों के विविध कार्यक्रमों का संक्षिप्त जानकारी दिया गया साथ ही अपने संबोधन में बताया की सड़क हादसों में कमी लाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना बहुत जरूरी है बहुत से लोग नियमों का पालन नहीं करने के कारण दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा देते है युवाओं से बिना लायसेंस वाहन नहीं चलाने शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान 40 नेक व्यक्ति एवं 50 सड़क सुरक्षा मितानों जिन्होने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने केफलस्वरूप एवं निबंध रंगोली स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य कराने वाले 60 स्कूली छात्र को प्रशस्ति पत्र, हेलमेट, डायरी. फर्स्ट एड किट, सड़क सुरक्षा कैलेण्डर 2026,मोमेन्टो से सम्मनित किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान हेलमेट रैली, बालोद एवं दल्लीराजहरा में लर्निंग लायसेंस बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 447 व्यक्तियों का लर्निंग लायसेंस बनाएं गए। 147 वाहन चालकों का स्वास्रूय एवं नेत्र जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
सड़क सुरक्षा मितानो एवं नेक व्यक्तियों को यातायात विभाग बालोद द्वारा जागरूक करने के लिए निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात पुलिस बालोद द्वारा संयुक्त रूप से 24 स्कूली बसों का जांच शिविर आयोजित किया गया है।
सेल्फी पाइंट बनाकर लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की अपील किया गया। यातायात माह के दौरान गांव के हाट बजारों मेला मंहाई में यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित कर पाम्पलेट वितरण किया गया है।
स्कुली छात्र/छात्राओं का विभिन्न विधाओं जैसे निबंध,स्लोगनए चित्रकला, रंगोली, मॉडल प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात जागरूकता से उन्हें जोड़कर उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हे सम्मानित कर भविष्य में जागरूक नागरिक बनाने हेतु प्रेरित किया गया। सडक सुरक्षा माह के दौरान जुबा कार्यक्रम एवं रक्त दान शिविर जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।
प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंज जंबुरी में भी स्टॉल लगाकार पाम्पलेट वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया।
बालोद के रंग कला जत्था के कलाकारों द्वारा माह भर नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, सड़क दुर्घटना होने पर घायलों की मदद के लिए आगे आने हेतु जागरूक किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने व दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।
संपुर्ण कार्यक्रम के दौरान माया शर्मा, बोनीफॉस एक्का, उप पुलिस अधीक्षक बालोद, आशुतोष शर्मा तहसीलदार बालोद, डॉ. श्रीमाली सिविल सर्जन बालोदए डॉ. मुरती, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्माए पातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा,श्रीमति गायत्री शर्मा थाना प्रभारी अजाक महिला सेलए साइबर प्रभारी सउनि घरम भुजार्य, सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद, जिला बालोद पुलिस के अधिकारी कर्मचारी एवं यातायात स्टॉफ,परिवहन विभाग बालोद के स्टॉफ, स्कूली छात्र/छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।




